अजित पवार के विवादित वाले बयान पर बवाल, पुतला जलाया और गधे पर भी बैठाया

महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कथित तौर पर छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अजित पवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा प्रदर्शन शहर के रवीवर करंजा चौक पर किया जा रहा था। इस क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला भी जलाया।
बता दें कि पिछले सप्ताह पवार ने विधानसभा में कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज धर्मवीर नहीं थे। पवार के इसी बयान के बाद बवाल मच गया। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पवार की टिप्पणी संभाजी महाराज का अपमान है।
मांफी मांगे अजित पवार
भाजपा के विधायक देवयानी फरांदे ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का रुख हमेशा से हिंदुओं के खिलाफ ही रहा है। पवार अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ जो टिप्पणी की उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। नहीं तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान ओझवार शहर में पवार के पुतले को गधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस प्रदर्शन में बालासाहेबंची शिवसेना के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था। वहीं शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर 'जोड़े मारो' प्रदर्शन का आयोजन करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा में जमकर नारेबाजी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS