RLD चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

RLD चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की तबीयत बंगलवार की रात ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद अजित सिंह को गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोरोना वायरस लाखों लोगों को प्रतिदिन अपनी जद में ले रहा है। कोरोना की जद में आए राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। अजित सिंह 86 साल के थे। पीएम मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की तबीयत बंगलवार की रात ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद अजित सिंह को गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। वह बीते दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं। अजित सिंह के निधन से बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी।

22 अप्रैल को कोरोना का जद में आए अजित सिंह

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का 22 अप्रैल को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार की रात अजित सिंह की तबीयत बेहद खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आस सुबह उनका निधन हो गया।

Tags

Next Story