अकाली दल का नवजोत सिंह सिद्धू पर जोरदार तंज, वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लायक नहीं

अकाली दल का नवजोत सिंह सिद्धू पर जोरदार तंज, वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लायक नहीं
X
पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले लंबे राजनीतिक खींचतान के बाद अब कमान नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ में आ गई है। जिसके बाद अकाली दल ने नवजोत को लेकर निशाना साधा।

पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले लंबे राजनीतिक खींचतान के बाद अब कमान नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ में आ गई है। कांग्रेस आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। जिसके बाद अकाली दल ने अब सिद्धू पर जोरदार तंज कसा है।

शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस आलाकमान के फैसले की आलोचना करते हुए इस पर सवाल उठाया है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की आलोचना करते हुए अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू किसी भी पार्टी के कप्तान बनने के लायक नहीं हैं।

एएनआई से बातचीत के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि सिद्धू किसी पार्टी के कप्तान बनने के लायक नहीं हैं। वह जहां जाता है वहां लड़ता है। वह किसी पार्टी के प्रति वफादार नहीं हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने नाराजगी के बाद भारतीय जनता पार्टी छोड़ी थी और कांग्रेस चुनावी माहौल में उलझी हुई थी। उन्होंने 2017 में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के अंदर की लड़ाई को सड़क पर लाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिनों आम आदमी पार्टी के लिए नजर आए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की खुल कर तारीफ भी की थी। जिसके बाद अटकलें थी कि आने वाले दिनों में सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बीते रविवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुनील जाखड़ की जगह नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। सीएम और सिद्धू के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए कांग्रेस ने राज्य इकाई में चार कार्यकारी अध्यक्ष को भी नियुक्त किया है, जिसमें संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह दैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है।

Tags

Next Story