गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, पूछा ये सवाल

गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, पूछा ये सवाल
X
विकास दुबे को आज पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बयान दिया है।

कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बयान दिया है।

अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि ख़बर आ रही है कि 'कानपुर-काण्ड' का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।


विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

बता दें कि कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे अब पुलिस की गिरफ्त में है। उसने उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद उसने सरेंडर किया है, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल अभी तक अधिकृत रूप से जानकारी नहीं मिली है।

खबरों के मुताबिक उज्जैन में आज विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सरेंडर करने के पहले उसने महाकाल मंदिर में दर्शन किया। उसने नकाब लगा रखा था। गौरतलब है कि विकास दुबे की तलाश पूरे कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। विकास दुबे उस एनकाउंटर का मुख्य आरोपी है, जिसमें यूपी के 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। यूपी में हुई इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार था। तभी से उसकी तलाश थी। विकास दुबे के एमपी कनेक्शन को लेकर जांच जारी थी।

Tags

Next Story