अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा ने बिहार के लोगों को धोखा दिया और गठबंधन को बेईमानी से हराया

अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा ने बिहार के लोगों को धोखा दिया और गठबंधन को बेईमानी से हराया
X
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया। पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर समाजवाजी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर महागठबंधन को बेईमानी से हराने का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महागठबंधन को जनता ने समर्थन दिया। पूरा समर्थन जनता का उनके साथ था। सीटें भी लगभग जीत गए थे। इतना बड़ा धोखा लोकतंत्र में किसी के साथ नहीं हुआ होगा जितना बड़ा धोखा भाजपा ने वहां के लोगों के साथ किया है और महागठबंधन को बेईमानी से हराया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने अखिलेश यादव से यूपी में साल 2022 में होने वाले विधाानसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया। जिसके बाद अखिलेश यादव कहा कि समाजवादी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है। लेकिन बड़े दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के कयासों पर भी बात की। अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता को कैबिनेट मंत्री बना देंगे। पीएसपी से गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की पार्टी पीएसपी को भी अजस्ट करेंगे।

Tags

Next Story