Albert Einstein Birth Anniversary: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में जानें रोचक तथ्य

Albert Einstein Birth Anniversary: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के बारे में जानें रोचक तथ्य
X
अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म, वुर्ट्टनबर्ग में हुआ था। आज भी अल्बर्ट आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc² को विकसित करने के लिए जाना जाता है।

Albert Einstein Birth Anniversary: विश्व में अब तक के सबसे महान भौतिकविदों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) की आज जयंती है। अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म, वुर्ट्टनबर्ग में हुआ था। आज भी अल्बर्ट आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत और द्रव्यमान-ऊर्जा समीकरण E = mc² को विकसित करने के लिए जाना जाता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) को प्रकाश-विद्युत ऊत्सर्जन की खोज के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। बता दें कि भले ही अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म जर्मनी में हुआ था। लेकिन वह जर्मनी में लंबे समय तक नहीं रहे। रिपोर्ट के अनुसरा, अल्बर्ट आइंस्टीन इटली और स्विट्जरलैंड में सबसे अधिक रहे हैं। जब वे अमेरिका गए तो फिर कभी जर्मनी नहीं लौटे। चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें….

* अल्बर्ट आइंस्टीन के पिता एक इंजीनियर और सेल्समैन थे। उन्हें आइंस्टीन के बचपन के दिनों में एक कंपास गिफ्ट किया था। कहा जाता है कि अल्बर्ट आइंस्टीन इसके बाद से ही भौतिकी में दिलचस्पी आई। इसके बाद आइंस्टीन ने फिज़िक्स (भौतिक) की गहराई से खोज शुरू की।

* 16 वर्ष की उम्र में अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपना पहला पेपर लिखा था। उनका ये पहला पेपर कंपास से प्रेरित था।

* अल्बर्ट आइंस्टीन कई भाषाओं में बात किया करते थे। लेकिन भाषा और विषय (सब्जेक्ट्स) के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। जिस कारण उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था। तब भी अल्बर्ट आइंस्टीन भौतिकी, गणित और फिलॉसफी में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

* रिपोर्ट के अनुसार, अल्बर्ट आइंस्टीन ने स्टूडेंट्स को सबसे पहले भौतिकी और गणित पढ़ाया था। जब उन्हें काम नहीं मिली ता उन्होंने अपनी पीएचडी पूरी की थी।

Tags

Next Story