कोरोना वायरस के बीच देश के कुछ हिस्सों में एक और घातक बीमारी ले रही जन्म, महाराष्ट्र में अलर्ट जारी

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसी बीच देश के कुछ हिस्सों में एक और घातक बीमारी जन्म ले रही है। गुजरात के कुछ इलाकों में कांगो फीवर के मामले सामने आए। अब इसका खतरा महाराष्ट्र में भी हो गया है। महाराष्ट्र में पालघर प्रशासन ने कांगो फीवर के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है यह कांगो फीवर पशुओं से इंसानों में फैलता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पशुपालन विभाग के डिप्टी कमिश्नर डा प्रशांत कांबले ने कहा कि गुजरात के कुछ हिस्सों में कांगो फीवर के कई मामले सामने आए हैं। अब इस फीवर के महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में फैलने की ज्यादा संभावना है। पालघर गुजरात के क्लसाड जिले ले लगा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, ये खास तरह का वायरल किसी किट से एक जानवर से दूसरे जानवर में फैल रहा है। इसके बाद संक्रमित जानवरों के खून के संपर्क में आने या फिर ऐसे जानवरों के मांस को खाने से इंसानों में भी इस वायरल के फैलने का ज्यादा खतरा है। जिला प्रशासन का कहना है कोरोना महामारी काल के दौरान पशुपालन विभाग के लिए यह एक और चिंता का विषय है। कांगो फीवर की मृत्यु दर 10 से 40 प्रतिशत है और इसकी भी अभी तक कोई भी वैक्सीन नहीं बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS