Amar Singh: मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सामने आए थे अमर सिंह, बीजेपी से भी था करीबी रिश्ता

Amar Singh: मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सामने आए थे अमर सिंह, बीजेपी से भी था करीबी रिश्ता
X
Amar Singh: राज्यसभा के सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वो सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे और कई महीने से बीमार थे।

Amar Singh: राज्यसभा के सांसद और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वो सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे और कई महीने से बीमार थे। बता दें कि अमर सिंह का संबंध कई पार्टियों से था। कभी उन्होंने मनमोहन सरकार को भी गिरने से बचाया था। साथ थी बीजेपी से भी उनके काफी अच्छे संबंध थे।

कांग्रेस की मनमोहन सरकार को गिरने से बचाया था

अमर सिंह की राजनीतिक जिंदगी में एक ऐसा भी मोड़ आया था जब उन्हें समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। वहीं 2011 में उन्हें वोट फॉर कैश घोटाले के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। बता दें कि इस घोटाले में आरोप था कि उन्होंने मनमोहन सरकार को बचाने के लिए सांसदों को पैसे खिलाए थे।

बीजेपी से बन रहे थे संबंध

अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी की कमान संभालने के बाद अमर सिंह के रिश्ते पार्टी से खराब होने लगे। इसके बाद उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया गया। पार्टी से निकलने के बाद अमर सिंह बीजेपी के करीब आने लगे। कई बार उन्होंने नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की। हालांकि जिंदगी भर तो वो बीजेपी के खिलाफ ही रहे, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने बीजेपी से अच्छे संबंध बनाने शुरू कर दिए थे।

Tags

Next Story