Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई, जानिए कारण

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित की गई, जानिए कारण
X
पहलगाम मार्ग के लिए जम्मू से रवाना हुए करीब 4000 तीर्थयात्रियों के एक अन्य जत्थे को रामबन जिले के चंद्रकोट में यात्री निवास पर रोका गया है।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को अस्थायी रूप (temporarily suspended) से स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम (bad weather) के बीच पहलगाम मार्ग (Pahalgam route) से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। पहलगाम के नुनवान आधार शिविर में मंगलवार सुबह करीब 3,000 तीर्थयात्रियों को रोका गया है।

पहलगाम मार्ग के लिए जम्मू से रवाना हुए करीब 4000 तीर्थयात्रियों के एक अन्य जत्थे को रामबन जिले के चंद्रकोट में यात्री निवास पर रोका गया है। लेकिन जम्मू से गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए करीब 2000 तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम और बालटाल मार्ग से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अब तक 65 हजार से अधिक तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच 6,300 से अधिक तीर्थयात्रियों का छठा जत्था मंगलवार को 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। इनमें 4,864 पुरुष, 1,284 महिलाएं, 56 बच्चे, 127 साधु, 19 साध्वी और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,028 तीर्थयात्री 88 वाहनों से सुबह तड़के रवाना हुए, उसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 4,323 तीर्थयात्रियों को लेकर 151 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ था।

हालांकि, खराब मौसम के कारण पहलगाम के नुनवान आधार शिविर में तीन हजार तीर्थयात्रियों को रोका गया है। जबकि जम्मू से पहलगाम रोड के लिए रवाना हुए करीब चार हजार तीर्थयात्रियों को भी रोका गया है।


Tags

Next Story