Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए हुई संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2022) 30 अप्रैल को शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियों की निगरानी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी- DIG) मध्य कश्मीर रेंज, डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ- CRPF) और सेना के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को 3 सेक्टर मानसबल में एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक (Joint Security Review Meeting) आयोजित की गई थी।
पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान यात्रा के सभी स्थानों की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा की गई है। जिसमें ट्रांजिट कैंप, बालटाल और डोमेल में बेस कैंप आदि शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा के काफिले के छोटे रास्ते और पार्किंग स्थलों की उपलब्धता के लिए यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की है।
इसके अलावा आपदा प्रबंधन योजना की भी समीक्षा की गई है। सभी अधिकारियों को हर स्तर पर कोर्डिनेशन रखने और तालमेल बिठाने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गांदरबल निखिल बोरकर ने सुगम आगामी यात्रा 2022 के लिए रोड, पारगमन शिविरों और आधार शिविरों पर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Joint security review meeting held to oversee Amarnath Yatra preparations
— ANI Digital (@ani_digital) April 23, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/MinfBunllN#AmarnathYatra pic.twitter.com/Be4CC4Gl6c
उन्होंने विभिन्न चुनौतियों और चिंता के मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अधिकारियों को उच्च लेवल की सतर्कता बनाए रखने और पारगमन और आधार शिविरों में उचित पहुंच नियंत्रण सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर सभी वाहनों की जांच / तलाशी के लिए संयुक्त चेक पोस्ट लगाने पर भी जोर दिया। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक जारी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS