Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, RFID टैग का होगा इस्तेमाल

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, RFID टैग का होगा इस्तेमाल
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं।

आखिरकार दो साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में 30 जून से 11 अगस्त तक होने वाली अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही प्रशासनिक ने भी तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने भी यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। इस बार श्रद्धालुओं को RFID टैग दिए जाएंगे, जिससे उन्हें ट्रैक किया जा सके। अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं की पूरी क्षमता से शुरू होने वाली है। हो सकता है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने जम्मू-कश्मीर में एक दिन के दौरे के दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से दो साल के अंतराल के बाद अमरनाथ यात्रा 2022 इस साल फिर से शुरू होने के लिए तैयार है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था।

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। यात्रा 11 अगस्त 2022 को यात्रा खत्म हो जाएगी। ऐसे में आप अमरनाथ यात्रा के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए केवल 13 से 75 साल की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 6 महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

Tags

Next Story