केरल विमान हादसे पर अमेरिका ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

केरल विमान हादसे पर अमेरिका ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
X
अमेरिका ने केरल विमान हादसे पर दुख जताया है। भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्‍टर ने कहा है ' हादसे के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ।

केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। विमान क्रैश होने के बाद दो हिस्सों में टूट हो गया। यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से आ रहा था। विमान में लगभग 191 यात्री सवार थे। इसमें 10 बच्चे और दो पायलट सहित 6 क्रू मेंबर्स शामिल थे। इस हादसे में पायलट समेत 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 15 यात्रियों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

इस विमान हादसे पर अमेरिका ने दुख जताया है। भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्‍टर ने कहा है कि विमान हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने कामना करता हूं। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी विमान हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया था।

कोंदोत्ती पुलिस ने बताया कि यह प्लेन दुबई से कोझिकोड आ रही थी। लैंडिंग के दौरान करीब 7 बजकर 45 मिनट पर प्लेन फिसल गई। सूत्रों मे मुताबिक, लैंडिंग के दौरान दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया (IX-1344) फ्लाइट का आगे का हिस्सा अलग हो गया।

मलप्पुरम के एसपी ने कहा कि इस हादसे में दोनों पायलटों सहित कुल 17 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं 121 यात्री जख्मी हो गए हैं। इसमें से 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Tags

Next Story