चीन बहुत तेजी से बढ़ा रहा परमाणु हथियारों की संख्या, बढ़ी दुनिया की चिंता!

चीन बहुत तेजी से बढ़ा रहा परमाणु हथियारों की संख्या, बढ़ी दुनिया की चिंता!
X
अमेरिका के अधिकारियों (US officials) ने साल 2020 में जो अनुमान लगाया था, चीन (China) उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ा रहा है।

चीन (China) को लेकर अमेरिकी रक्षा विभाग (US Defense Department) ने एक रिपोर्ट जारी करके बड़ा दावा किया है। जिस वजह से दुनिया की चिंता बढ़ गई है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुपर पावर बनने की चाहत रखने वाला चीन दुनिया को अंधेरे में रखकर अपनी परमाणु शक्तियों (nuclear powers) को लगातार बढ़ा रहा है।

अमेरिका के अधिकारियों (US officials) ने साल 2020 में जो अनुमान लगाया था, चीन (China) उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति को बढ़ा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन की योजना शताब्दी के मध्य तक अमेरिकी वैश्विक शक्ति (US global power) के बराबर पहुंचने या उससे कहीं आगे निकलने में सक्षम होने की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 6 साल के अंदर भीतर चीनी परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 700 तक हो सकती है। वहीं साल 2030 तक यह संख्या बढ़कर 1 हजार से अधिक होने का अनुमान है। हालांकि, रिपोर्ट इस बात जिक्र नहीं किया गया है कि अभी चीन के पास इन हथियारों की संख्या कितनी है।

एक साल पहले यानी साल 2020 में अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने कहा था कि चीन के परमाणु हथियारों की संख्या 200 से कम है, साल 2030 तक इसी संख्या दोगुना होने की उम्मीद है। खबरों की माने तो 2003 तक अमेरिका के परमाणु हथियारों की कुल संख्या लगभग 10000 थी। जो बाइडन प्रशासन अपनी परमाणु नीति की व्यापक समीक्षा कर रहा है।

Tags

Next Story