असम विधानसभा चुनाव: मार्गेरिटा में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, जनता से मांगा और 5 साल का समय, पढ़ें पूरा भाषण

असम में विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झौंक दी है। राजनीतिक दलों के नेता असम में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मार्गेरिटा में चुनावी रैली को संबोधित किया।
अपने संबोधिन के दौरान अमित शाह विपक्ष पर जमकर बरसे और राज्य की जनता से वोट की अपील की। इस दौरान शाह ने कहा कि असम में एक बार फिर भाजपा सरकार। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम यहां पर आनेवाले असम विधानसभा चुनाव में अगली सरकार किसकी बनेगी इसके निर्णय के लिए यहां आए हैं। कुछ ही दिनों में आप सभी को पांच साल असम का शासन किस पार्टी और किस व्यक्ति के हाथ में रहेगा वो तय करना है।
असम में आने वाले विधानसभा चुनाव में आपके पास दो विकल्प हैं। एक विकल्प, नरेंद्र मोदी जी और सर्वानंद सोनोवाल जी के नेतृत्व वाला भाजपा व असम गण परिषद का है। दूसरा विकल्प राहुल गांधी और बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व का है।
अमित शाह ने आगे कहा कि 5 साल पहले हमने असम आने पर कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार दीजिए, असम से हम आंदोलन व आतंकवाद को समाप्त कर देंगे। 5 साल के बाद असम में न आंदोलन है, न आतंकवाद है। शांति के साथ प्रदेश में विकास हो रहा है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।
हमें 5 साल और दे दीजिए हमारी सरकार असम को बाढ़ मुक्त बनाने का काम करेगी। हमने सेटेलाइट इमेज से पूरे नॉर्थ ईस्ट के इलाकों का सर्वे किया है और बाढ़ को बड़े-बड़े सरोवरों और तालाबों में कैसे बदला जा सकता है उसका नक्शा बनाया है। हम बाढ़ मुक्त असम का वादा करते हैं।
चुनाव आता है तो विपक्ष के नेताओं के भाषण सुनते हैं तो सरकार के भ्रष्टाचार के किस्से सुनाई पड़ते हैं। मगर हमारे सर्वानंद सोनोवाल और हेमंत विश्वाह ने पांच साल ऐसी सरकार चलाई है कि विपक्ष भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता।
वर्षों से असम में कांग्रेस सरकार थी, लेकिन कभी इन्होंने घुसपैठियों को बाहर निकाला या कभी ये इनको बाहर निकालना चाहते थे क्या? कांग्रेस सरकार कभी भी घुसपैठियों को बाहर नहीं निकालना चाहती थी क्योंकि उनको घुसपैठियों में अपना वोट नजर आता है।
हमने कहा था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे, वो काम लगभग पूरा हो चुका है। हमने कहा था कि असम को आतंकवाद से मुक्त करेंगे, लगभग 2000 से ज्यादा लोगों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS