Nagaland Election 2023: नागालैंड में अमित शाह का कांग्रेस पर वार, बोले- 2024 में दूरबीन से भी Congress नहीं दिखेगी

Amit Shah Nagaland Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड के मोन गांव में एक सार्वजनिक रैली को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नागा समुदाय में विशेषकर महिलाओं का जो सम्मान है उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। इसलिए हमने फांगनोन कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि 2024 में कांग्रेस को दूरबीन से देखोगे तो भी नहीं दिखेगी।
2019 में भी मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, नतीज़ा आपने देखा कि कांग्रेस का विपक्ष का दर्ज़ा भी जाता रहा। जिस प्रकार की भाषा आज इस्तेमाल हुई और जैसी प्रतिक्रिया आ रही,आप 2024 का नतीज़ा देखिएगा, कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी ढूंढने से नहीं मिलेगी: केंद्रीय गृह मंत्री pic.twitter.com/yWO6EW5P48
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2023
नागालैंड के मोन गांव में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2024 में दूरबीन से भी नहीं दिखेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता बने तब से कांग्रेस पार्टी के नेता का स्तर नीचे जा रहा है। शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा देश के प्रधानमंत्री जी के लिए जिस भाषा का प्रयोग हो रहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के दिए बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि जिस PM ने देश के 80 करोड़ लोगों की जिंदगी में खुशी लाई, देश की सुरक्षा दृढ़ की उन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
राहुल गांधी जी जब से कांग्रेस के नेता बने, तब से कांग्रेस नेताओं का स्तर नीचे जा रहा। जिस PM ने देश के 80 करोड़ लोगों की ज़िंदगी में खुशी लाए, देश की सुरक्षा दृढ़ की उन के लिए जिस भाषा का प्रयोग हो रहा,मैं उसकी घोर निंदा करता: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिए बयान पर गृह मंत्री pic.twitter.com/59jUy0RUmt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2023
अमित शाह ने कहा कि 2019 में भी मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, नतीजा आपने देखा कि कांग्रेस का विपक्ष का दर्जा भी जाता रहा। जिस प्रकार की भाषा आज इस्तेमाल हुई और जैसी प्रतिक्रिया आ रही, आप 2024 का नतीजा देखिएगा, कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी ढूंढने से नहीं मिलेगी।
बता दें कि आज सोमवार को ही कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित तौर पर अपमान करते हुए देखे गए। इसी को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। शाह ने रैला में आगे कहा कि एडीपीपी और बीजेपी गठबंधन नगालैंड चुनाव के बाद सरकार बनने जा रही है। हम राज्य की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS