दिल्ली के बूथ सम्मेलन में अमित शाह ने राहुल-केजरीवाल पर कसा तंज, ये हैं भाषण से जुड़ी 7 खास बातें

दिल्ली के बूथ सम्मेलन में अमित शाह ने राहुल-केजरीवाल पर कसा तंज, ये हैं भाषण से जुड़ी 7 खास बातें
X
दिल्ली के आईजी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली के आईजी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने दिल्ली की जनता से अपील की है कि इस बार दिल्ली में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाइए। इस दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी और पार्टी के अन्य नेता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे।

अमित शाह के भाषण से जुड़ी 10 खास बातें

1. अमित शाह ने कहा कि आज का ये दृश्य बता रहा है कि फरवरी के अंत में दिल्ली में किसकी सरकार बनने वाली है। मैं मीडिया के मित्रों से कहना चाहता हूं कि ये जनता नहीं है, इतनी बड़ी संख्या में ये बूथ के चुनिंदा कार्यकर्ता हैं। आज मैं आह्वान करता हूं कि चुनाव सभाओं से नहीं लड़ना है, चुनाव घर-घर जाकर लड़ना है, चुनाव मोहल्‍ले में छोटी-छोटी मीटिंग करके लड़ना है।

2. सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा जनता को कोई झांसा सिर्फ एक बार दे सकता है, बार-बार नहीं दे सकता। एक बार केजरीवाल जी ने झांसा दे दिया। उसके बाद नगर निगम के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। लोकसभा के चुनाव हुए तो आप पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ और भाजपा का झंडा लहराया।

3. अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर अमित शाहने कहा कि हमने कहा था कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करेंगे। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत करने की शुरुआत कर दी है।

4. अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ। कई सिख भाई-बहनों का कत्लेआम कर दिया। कांग्रेस की सरकारें उनके घावों पर मरहम नहीं लगाती थी। मोदी सरकार ने हर पीड़ित को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया।

5. दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन नहीं लगे। अनुबंधित शिक्षकों-कर्मचारियों को पक्का करना था, वो नहीं किया। और हम जो देना चाहते थे उसमें भी केजरीवाल रुकावट बने हैं। दिल्ली की जनता अब इन्हें जान चुकी है।

6. विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते। केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है।

7. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह और राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा दिल्‍ली ने दिल्ली के आईजी स्टेडियम में बूथ सम्मेलन के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि 20 साल से दिल्ली में भाजपा नहीं आई, इस बार वो आएगी।

Tags

Next Story