Chandigarh: अमित शाह ने आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, बोले- चंडीगढ़ आने वाले दिनों में देश का...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने आज चंडीगढ़ (Chandigarh) में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (Integrated Command and Control Center) का उद्घाटन किया। इसके अलावा शाह ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। शाह के साथ इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल (Governor of Punjab) और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई हिंदी के मुताबिक, अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फिर से एक बार सेवा करने मौका दिया है। चंडीगढ़ आधुनिक विश्व के इतिहास में नियोजित शहरों की श्रेणी में सबसे विकसित शहर है। मैं चंडीगढ़ प्रशासन को बधाई देता हूं कि उन्होंने चंडीगढ़ में बदलाव के साथ चलने का क्रम बनाया है।
अमित शाह ने आगे कहा कि आज मैंने यहां कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। आज मैं ये जरूर बताना चाहता हूं कि चंडीगढ़ आने वाले दिनों में देश का सबसे डिसिप्लिन और आधुनिक शहर बनने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र आने वाले दिनों में नागरिक प्रशासन के सारे क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन करने वाला है। इससे नागरिक सुविधाओं की निगरानी होगी और इसको अपग्रेड करने की व्यवस्थाएं भी होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS