राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वो 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) झारखंड (Jharkhand) के दौरे पर हैं। अमित शाह ने झारखंड के जामताड़ा में 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' (Johar Jan Ashirwad Yatra) का शुभारंभ किया। उन्होंने 'जोहार जन आशीर्वाद यात्रा' को संबोधित करते हुए आर्टिकल 370 (Article 370) का जिक्र करते हुए कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया। राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में।
अब झारखंड की जनता को तय करना है कि मोदी जी जिन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A हटाया है, उनके साथ रहना है या जिन्हें अनुच्छेद 370 चाहिए उनके साथ रहना है।
मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी।
— BJP (@BJP4India) September 18, 2019
कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया।
राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में: श्री अमित शाह #ShahAtJanAshirwadYatra pic.twitter.com/6a3301lPUs
अमित शाह ने आगे कहा कि जब हमने सर्जिकल की तो राहुल गांधी विरोध करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो प्रमाण मांगते हैं। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओं की आप किस दिशा में जाना चाहते हो।
साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपये झारखंड को दिए थे। मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपये झारखंड को देने का काम किया।
साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला।
— BJP (@BJP4India) September 18, 2019
13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपये झारखंड को दिए थे।
मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपये झारखंड को देने का काम किया: श्री अमित शाह #ShahAtJanAshirwadYatra
यात्रा तीन चरणों में होगी संपन्न
इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि आज जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो रही है। ये यात्रा तीन चरणों में झारखंड की सभी विधानसभाओं में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रांची वापस लौटेगी।
रघुवर जी जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर मोदी जी की सरकार आपने बनाई है। यहां भी दोबारा रघुवर दास जी की सरकार बना दीजिये, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर 1 प्रदेश बना देंगी।
बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य का चुनाव जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए आज अमित शाह ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का सुभारंभ कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS