अमित शाह ने बताया कब होगी देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय फायर सर्विस कॉलेज के नए परिसर का उद्घाटन किया है। इस दौरान अमित शाह ने कार्यक्रम को भी संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि 1956 से ही राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय नागपुर में बना हुआ था। आज 42 एकड़ से भी ज्यादा भूमि में सभी अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक आधुनिक महाविद्यालय का अत्याधुनिक परिसर बनकर आज देश का समर्पित करने का मौका है। ये समग्र देश के लिए बहुत गौरव का मौका है।
ओडिशा में सुपर साइक्लोन से 10 हजार लोग मारे गए
1999 में जब ओडिशा में सुपर साइक्लोन आया तो लगभग 10 हजार लोग मारे गए थे। और हाल ही में आए तीन चक्रवात में 64 लोगों ने अपनी जान गवाई। मैं मानता हूं कि 4 वर्ष के अल्पकाल के अंदर हमने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एनडीआरएफ की पहचान हो रही
भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार शुरू किया है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एनडीआरएफ की पहचान हो रही है। नेपाल में भूकंप के समय भी एनडीआरएफ ने वहां तुरंत मदद पहुंचाई थी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीआरएफ को विशेष गति देने का काम किया
2016 में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीआरएफ को विशेष गति देने का काम किया। सिर्फ 4 साल में आज एनडीआरएफ विश्व की सभी डिजास्टर मैनेजमेंट की संस्थाओं में अग्रणी बनकर अपनी सेवाएं दे रहा है। एनडीआरए की सेवाओं को जिलों और निचले स्तर तक पहुंचाने का काम आज पूरा हो चुका है।
देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाए
इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब पहली बार सरकार बनी, तो हमारी अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर की थी। 2019 तक 5 वर्ष में हमने इसमें एक ट्रिलियन डॉलर और जोड़ा है। हमने लक्ष्य रखा है कि आजादी के जब 75 साल हों, तो देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS