मुरादाबाद में अमित शाह बोले- योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही, बताया सपा सरकार में कितने दंगे हुए

मुरादाबाद में अमित शाह बोले- योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही, बताया सपा सरकार में कितने दंगे हुए
X
शाह ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, बुआ, बबुवा 15 साल राज किए, क्या हाल किए थे। उनके शासन में क्या हाल था उत्तर प्रदेश का।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज मुरादाबाद में 'जन विश्वास यात्रा' के अंतर्गत आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने सपा बसपा पार्टी को टारगेट किया। बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में हमारी जीत की व्याख्या अलग है। बीजेपी का हर कार्यकर्ता विजय तब ही मनाएगा जब हम 300 सीटें पार कर लेंगे।

शाह ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, बुआ, बबुवा 15 साल राज किए, क्या हाल किए थे। उनके शासन में क्या हाल था उत्तर प्रदेश का। उनके कार्यकाल में लोग पलायन करने को मजबूर हो जाते थे। आज पलायन करने वाले पलायन कर गए। मैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से पूछना चाहता हूं कि यूपी की जनता हिसाब मांगती है कि आपके शासन में कितने दंगे हुए थे? 700 सौ अधिक से दंगे हुए थे।

सपा सरकार में 700 दंगे हुए। लेकिन आज योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्रिपल तलाक हटाया तो उनके पेट में मचलन हो रही थी। क्या मुस्लिम माताओं और बहनों को इस कुप्रथा से आजादी का हक नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरा गन्ने का प्रदेश है। इनको इसका नाम ही नहीं मालूम। ये सिर्फ जिन्ना, जिन्ना, जिन्ना करते हैं।

शाह ने जनता से कहा कि आपको याद है ना कि रामभक्तों पर गोली किसने चलाई थी। सपा ने चलाई थी। ये हाथी और साईकल वालों ने भ्रष्टाचार से नोटों से बोरे भरने के अलावा और कोई काम ही नहीं किया है। विकास का काम भजपा ने किया है। जब लड़कियों का रेप होता था तो ये कौन कहता था कि लड़कों से गलती हो जाती है? ये सोच थी समाजवादियों की। अगर बहन बेटियों की सुरक्षा है तो वह भाजपा में है। इसके अलावा अमित शाह ने आगे कहा कि 'निजाम' का मतलब शासन है। लेकिन अखिलेश यादव के लिए इसका मतलब 'नसीमुद्दीन' के लिए एन, 'इमरान मसूद' के लिए मैं, 'आजम खान' के लिए जेड ए और 'मुख्तार अंसारी' के लिए एम है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको अखिलेश यादव का निजाम चाहिए या योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी के विकास का निजाम?

आपको याद है जब सपा की सरकार थी, तो बिजली कितनी आती थी। ये सपा वाले बिजली रानी को भी उठा ले गए थे, आज भाजपा की सरकार है तो बिजली रानी को लाने का किया है। ये सपा वाले तो विकास ही नहीं कर सकते, बहन जी को तो अभी ठंड ही नहीं गयी है। अरे चुनाव आ गया है, बहन जी थोड़ा बाहर भी आ जाओ। बुआ बबुआ और बहन तीनों इकट्ठा हो जाएं तब भी मेरे भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने दाल नहीं गलने वाली है।

Tags

Next Story