अमित शाह बोलेः चिटफंड घोटाले में जनता के हजारों करोड़ों खा गई पटनायक सरकार

अमित शाह बोलेः चिटफंड घोटाले में जनता के हजारों करोड़ों खा गई पटनायक सरकार
X
ओड़िशा के मयूरभंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बीजू जनता पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि बीजू जनता की सरकार चिटफंड घोटाले में हजारों करोड़ रुपये यहां की गरीब जनता के खा गई। अगर ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी तो चिटफंड के दोषियों को 90 दिन के अंदर जेल में डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पीसी चाको ने कहा है कि यासीन मलिक पर मोदी सरकार कठोर कार्रवाई न करे। यासीन मलिक कश्मीर को भारत से अगल करना चाहता है, तो कठोर कार्रवाई जरूरी है। पीसी चाको कुछ भी कहें, मैं कहना चाहता हूं कि कश्मीर को भारत से कोई नहीं अलग कर सकता।

शाह ने कहा कि ओडिशा में हमारे 20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया और कई लोग मारे गए। हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी-अभी शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में गए हैं। अब वो कहते हैं कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह जिन्ना भी महान व्यक्ति थे। जिस जिन्ना ने देश को तोड़ा उसकी प्रसंशा कांग्रेस वाले कर रहे हैं, ये उनका चरित्र है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story