IFFCO में अमोनिया गैस का रिसाव, दो अधिकारियों की मौत और कई कर्मचारियों की हालत बेहद नाजुक

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फुलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आने से दो अधिकारी और 12 लोग आ गए।
सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर अभयनंदन मौत हो गई है और कई कर्मचारियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
प्रयागराज से 30 किलोमीटर की दूरी पर जौनपुर-गोरखपुर रोड पर फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) में अमोनिया व यूरिया निर्माण की 2-2 इकाइयां हैं। रोज की तरह यहां काम चल रहा था।
लेकिन बीती रात करीब 11.30 बजे यूरिया इकाई में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। इस दौरान दो अधिकारियों समेत 14 लोग गैस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी हालत बिगडने लगी।
सूचना पर कंपनी के अधिकारी के साथ ही पुलिस भी आ गई। किसी तरह हताहत लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकालकर शहर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान असिस्टेंट मैनेजर यूरिया वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट अभयनंदन कुमार पुत्र सूर्यनारायण की मौत हो गई।
उधर कंपनी के कई अधिकारी भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। लेकिन अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि गैस का रिसाव कैसे हुआ है। वहीं, कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि गैस रिसाव की असली वजह का पता जांच के बाद ही पता लग सकेगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS