Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह की भागने में मदद करने वाला जोगा सिंह गिरफ्तार, पंजाब में ही छिपा है खालिस्तान समर्थक

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह की भागने में मदद करने वाला जोगा सिंह गिरफ्तार हो गया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च से अभी तक पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। इस बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी और उसकी भागने में मदद करने वाले जोगा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस ने जोगा सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह जब पंजाब पुलिस की गिरफ्त से भागा था, तो जोगा सिंह भी उसके साथ ही था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल सिंह ने ही जोगा को कहा कि वो अपना मोबाइल ऑन करके भागे। क्योंकि, पंजाब पुलिस जोगा सिंह का मोबाइल लगातार ट्रैक कर रही थी। पुलिस जोगा सिंह के मोबाइल के आधार पर ही अमृतपाल की लोकेशन को भी ट्रैक कर रही थी। पुलिस ने जोगा के मोबाइल को ट्रक करते हुए ही उसे लुधियाना के पास सोनेवाल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जोगा सिंह की गिरफ्तारी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अमृतपाल पंजाब में ही छिपा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल जिस इलाके से भागा था उसके 10 से 15 किलोमीटर के आसपास ही छिपा हो सकता है। पुलिस ने उस इलाके के चारों घेराबंदी कर दी है। इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है।
वहीं, 18 मार्च के बाद से ही अमृतपाल सिंह को इधर-उधर भागता फिर रहा है। पुलिस 13 दिन बीत जाने के बाद भी अमृतपाल को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके साथ ही अमृतपाल अब वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती दे रहा है। अमृतपाल के बीते 28 घंटों में दो वीडियो सामने आ चुके हैं। उसने अपने दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। गुरुवार को अमृतपाल की दूसरी वीडियो सामने आई है। वीडियो में अमृतपाल सिंह कह रहा है कि वह बगावत के दिन काट रहा है। मैं हुकूमत से नहीं डरता।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS