Amritpal Singh: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतपाल का राइट हैंड पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार, जानें इसकी पूरी कुंडली

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतपाल का राइट हैंड पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार, जानें इसकी पूरी कुंडली
X
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के राइट हैंड पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पप्पलप्रीत का आईएसआई से भी लिंक है। उसे 2015 और 2016 में गिरफ्तार भी किया गया था। पप्पलप्रीत एक खालिस्तान प्रोपेगेंडा वेबसाइट भी चलाता है।

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अमृतपाल के खास पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का राइट हैंड माना जाता है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पप्पलप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए खास ऑपरेशन चलाया था। पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी से अमृतपाल को बड़ा झटका लगा है। अमृतपाल पप्पलप्रीत को अपना आदर्श मानता है।

पप्पलप्रीत खुद को बताता था जर्नलिस्ट और एक्टिविस्ट

बता दें कि पप्पलप्रीत खुद एक जर्नलिस्ट और एक्टिविस्ट बताता है। वो अमृतपाल का मीडिया एडवाइजर भी माना जाता है। पप्पलप्रीत सिंह 2017 में सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणी अकाली दल में शामिल हुआ था। इसके 9 महीने बाद ही पप्पलप्रीत ने पार्टी छोड़ दी थी। वहीं, जब जांच एजेंसियों ने छानबीन की, तो पता चला कि पप्पलप्रीत एक खालिस्तान प्रोपेगेंडा वेबसाइट भी चलाता है। वहीं, पप्पलप्रीत वारिस पंजाब दे संगठन के अस्तित्व में आने से पहले भी सक्रिय रहा है। शिरोमणि अकाली दल की सरकार में नवंबर 2015 में पप्पलप्रीत पर आईएसआई के साथ कथित संबंधों के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।

पप्पलप्रीत को ISI के साथ संबंध होने के मामले में किया था गिरफ्तार

वर्तमान में पप्पलप्रीत पर UAPA समेत पहले से कई मामले दर्ज हैं। पप्पलप्रीत को 2015 में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ संबंध होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उस पर देशद्रोह के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे 2016 में गिरफ्तार किया गया था। पप्पलप्रीत ने साल 2015 में कंप्यूटर साइंस विषय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और तीन साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर रखा है।

Tags

Next Story