आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के आईटी और उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी (Mekapati Goutham Reddy) का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 50 वर्षीय गौतम रेड्डी (Goutham Reddy) का निधन हैदराबाद (Hyderabad) के अपोलो अस्पताल में हुआ है।
Hyderabad | Andhra Pradesh IT & Industries Minister Gautham Reddy passed away today morning after suffering a heart attack pic.twitter.com/U6xfZpDtS5
— ANI (@ANI) February 21, 2022
तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव (KTM Ramarav) ने अपने सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रिय मित्र मेकापति गौतम के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है और विश्वास से परे स्तब्ध हूं। इस दुख की घड़ी मेरी परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। बहुत जल्दी चला गया भाई। प्रार्थना करें कि आप शांति से आराम करें।
Deeply saddened & shocked beyond belief to learn about the sudden demise of dear friend @MekapatiGoutham Garu
— KTR (@KTRTRS) February 21, 2022
My heartfelt condolences to the family & friends in this hour of grief
Gone too soon brother. Pray that you rest in peace 🙏 pic.twitter.com/9V7IYk3o03
गौतम रेड्डी उद्योगपति और राजनेता नेल्लोर के पूर्व सांसद एम राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। गौतम रेड्डी का जन्म 31 दिसंबर 1976 को हुआ था। गौतम रेड्डी ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की थी। वह 2014 में पहली बार विधायक बने थे।
वाईएसआरसीपी नेता गौतम रेड्डी ने नेल्लोर जिले के आत्मकुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। रेड्डी ने उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में भी कार्य किया। गौतम रेड्डी ने 2019 में अपना पहला आम चुनाव आत्मकुर से जीता था। मंत्री रविवार को दुबई से लौटे थे, जहां वे दुबई एक्सपो 2022 में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS