Gujarat Election 2022: गुजरात में टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए BJP के नेता, 5 ने दी निर्दलीय चुनाव लड़ने की दी धमकी

Gujarat Election 2022: गुजरात में टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए BJP के नेता, 5 ने दी निर्दलीय चुनाव लड़ने की दी धमकी
X
गुजरात में भाजपा ने 166 विधानसभा सीटों (Assembly Elections 2022) के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बीच एक मौजूदा भाजपा विधायक और चार पूर्व विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी है।

गुजरात (Gujarat) में अगले महीने विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) होने वाले हैं। जिसके चलते सभी राजनीतिक दल राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 166 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वह अब एक मौजूदा भाजपा विधायक और चार पूर्व विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की धमकी दी है।

हालांकि, इनमें से कुछ नेताओं ने कहा है कि वे समर्थकों से सलाह मशविरा करने के बाद ही अगला कदम उठाएंगे। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक और पार्टी के जाने-माने आदिवासी चेहरा हर्षद वसावा (Harshad Vasava) ने शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित नंदोद सीट से निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हर्षद वसावा भाजपा की गुजरात इकाई के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष है।

उन्होंने 2002 से 2007 और 2007 से 2012 तक पूर्ववर्ती राजपीपला सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वर्तमान में नर्मदा जिले की नन्दोद सीट (Nandod Seat) पर कांग्रेस का कब्जा है। अब बीजेपी ने इस सीट से डॉक्टर दर्शन देशमुख को मैदान में उतारा है। इस घोषणा से नाखुश हर्षद वसावा ने भाजपा (BJP) में अपने पद से इस्तीफा दे दिया और शुक्रवार को नंदोद सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान वसावा ने कहा कि यहां असली और नकली बीजेपी है। मधु श्रीवास्तव ने इस्तीफा भी दे दिया है।

हम उन लोगों का पर्दाफाश करेंगे, जिन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नए लोगों को अहम पद दिए। मैंने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है। यहां के लोग जानते हैं कि विधायक रहते हुए मैंने यहां कितना काम किया है। बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 2 चरणों में चुनाव होंगे। एक दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Tags

Next Story