अफेयर से नाराज पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखते ही प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली, अस्पताल पहुंचने पर खुला ये राज

केरल के चेंगन्नुर जिले में एक शख्स जैसे ही अपनी पत्नी के पास पहुंचा। यहां (Wife's Lover) महिला का प्रेमी पहले से मौजूद था। जिसे देखते ही महिला के पति आपा खो बैठा। इतना ही नहीं गुस्साएं पति ने पत्नी के प्रेमी को देखते ही उसके (Shoot On Private Part) प्राइवेट पार्ट पर गोली चला दी। इसे घायल प्रेमी को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं महिला का पति मौके से फरार हो गया। इतना ही नहीं पुलिस को इस घटना का पता अस्पताल आई सूचना से लगा। जिसके बाद चेंगन्नूर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली।
दरअसल, केरल के चेंगन्नुर में मुंडनकावु में एक पति पत्नी का तलाक का मामला चल रहा है। इसलिए पति पत्नी अलग अलग रहते हैं। इसबीच ही पति अपनी पत्नी से मिलने अचानक ही उसके घर पहुंच गया। उसने अपनी 40 वर्षीय पत्नी को उसके 46 वर्षीय प्रेमी के साथ देखा। जिसे देखते ही वह आग बबूला हो गया। इतना ही नहीं गुस्साएं पति ने पत्नी के प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर एयर पिस्टल से गोली चला दी। अचानक प्राइवेट पार्ट में गोली लगने से शख्स घायल हो गया। जिसे आनन फानन में तिरुवल्ला के एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
अस्पताल से मिली सूचना तो पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में पुलिस को किसी ने शिकायत नहीं दी है। न ही आरोपी पत्नी और न ही घायल प्रेमी ने। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से थाने पहुंची सूचना से लगी। इसके बाद मौके पर पहुंचे आधिकारियों ने मामले की तफ्तीश की। इसमें पता चला कि महिला के प्रेमी को एयर पिस्टल से गोली के छर्रे लगे थे। जिसके चलते उसके प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द व अन्य गंभीर समस्या हो गई थी। अस्पताल से शख्स को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS