Pegasus को लेकर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- पेगासस उनके दिमाग में...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने भाषण में कहा था कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने पेगासस का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं के फोन की जासूसी की जा रही है। राहुल के इस बयान से सियासत गरमा गई है। बीजेपी के तमाम नेताओं ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी फिर से विदेशी धरती का इस्तेमाल भारत को बदनाम करने के लिए कर रहे हैं। उनके दिलो-दिमाग में बस पेगासस छाया हुआ है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी, जो उन्होंने पेगासस की जांच के लिए अपना फोन क्यों जमा नहीं करवाया था। विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी अपना फोन क्यों नहीं जमा कराया था।
#WATCH | Rahul Gandhi has a habit of lying and defaming India. This raises questions on the agenda of the Congress party: Union minister & BJP leader Anurag Thakur pic.twitter.com/3yTFgtlvTW
— ANI (@ANI) March 3, 2023
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। कल चुनाव के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का एक बार फिर सफाया हो गया है। कांग्रेस लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि लोग पीएम मोदी पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने भी साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है। उनका कहना है कि कांग्रेस का हर वक्त यही प्रयास रहता है कि भारत की छवि खराब हो। राहुल गांधी भी विदेशी धरती पर भारत की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने क्या कहा था
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन टेप किए जा रहे हैं। इन सबके फोन में पेगासस स्पाईवेयर मौजूद है। मेरे खुद के फोन में भी पेगासस था। इस बार में मुझे अधिकारियों ने बताया था कि आप जरा संभलकर बोलिए, आपका फोन सर्विलांस पर है।
इसी के साथ राहुल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मीडिया और न्यायपालिका का भी जिक्र किया और बोला कि इन दोनों को भी नियंत्रित किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS