हिमाचल में 'जन आशीर्वाद' लेने पहुंचे मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, जानिये क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जहां जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। आज अपनी यात्रा के दूसरे दिन अनुराग ठाकुर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के क्षेत्र अर्की में जाकर जनता का आशीर्वाद लेंगे। उनकी जनआशीर्वाद यात्रा शुरू होने से प्रदेश की सियासत में हलचल दिखाई दे रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद का सत्र समाप्त होते ही सभी मंत्री अपने-अपने राज्यों के संसदीय क्षेत्रों में गए हैं। मैं भी पांच दिन के हिमाचल दौरे पर आया हूं। 623 किलोमीटर के चारों संसदीय क्षेत्र से होते हुए 37 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। इस दौरान करीब 90 कार्यक्रम होंगे।
एक सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर दोबारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अब तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन सकी, वो क्या करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले।'
मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला में pic.twitter.com/HwGTE6zYTw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2021
केंद्रीय खेल मंत्री ने हिमाचल में खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम, अकादमी के लिए जमीन चाहिए और मैं पूरी तरह से स्पष्ट हूं कि जहां-जहां जमीन मिलेगी, वहां-वहां हम खेलों की सुविधा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS