भारत के अलावा दिवाली की विदेशों में भी धूम, पहली बार वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया

भारत में दिवाली का त्योहर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भारत के अलावा विदेशों में भी दिवाली की धूम है। अमेरिका, यूके और न्यूयॉर्क में भी दिवाली का त्योहर मनाया जा रहा है। ये देश भी रोशनी से जगमगा उठे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में रोशनी का त्योहार मना रहे सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं। विनाशकारी महामारी के बीच इस साल दिवाली और भी गहरे अर्थ के साथ आ रही है। छुट्टी हमें हमारे देश के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाती है।
वहीं ब्रिटेन (यूके) के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम सभी के कठिन समय के बाद, मुझे आशा है कि यह दिवाली और बंदी छोर दिवस वास्तव में विशेष है। साल का यह समय परिवार और दोस्तों के साथ मिलने का है। जब हम पिछले नवंबर के बारे में सोचते हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।
दिवाली-थीम वाले एनिमेशन ने वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया
बता दें कि न्यूयॉर्क में पहली बार दिवाली-थीम वाले एनिमेशन ने वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया है। आतिशबाजी भी की गई है, जिसे दर्शकों ने हडसन नदी के दोनों किनारों पर देखा है। डर्स्ट ऑर्गनाइजेशन के मार्क डोमिनोज ने कहा कि हम शांति, सद्भाव और एकता के संदेश लाने के लिए डब्ल्यूटीसी मंच पर दिवाली की रंगीन इमेजरी बनाने और सजाने करने के लिए उत्साहित हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS