APJ Abdul kalam Birthday: गणित और फिजिक्स में तेज थे अब्दुल कलाम, जानें सुबह कितने बजे पढ़ाई के लिए जाते थे उठ

APJ Abdul kalam Birthday: एपीजे अब्दुल कलाम का नाम देश के महान वैज्ञानिकों में लिया जाता है। महान बनना इतना आसान नहीं होता। अपनी जिंदगी को अपने सपनों के हवाले करना पड़ता है। कलाम साहब कहते भी थे कि सपने देखों तो पूरा करने की हिम्मत रखो। बता दें कि उन्होंने अपने सपनों के लिए रात-दिन कड़ी मेहनत की थी। बताया जाता है कि उन्हें फिजिक्स और गणित से काफी लगाव था। गणित से तो उन्हें इतना लगाव था कि वो सुबह चार बजे ही पढ़ने के लिए उठ जाते थे।
पायलट बनना चाहते थे एपीजे अब्दुल कलाम
कहा जाता है कि एपीजे अब्दुल कलाम को पायलट बनने का बड़ा मन था। इतना ही नहीं, पायलट बनने के वो काफी करीब भी पहुंच गए थे। बताया जाता है कि इंडियन एयरफोर्स की लिस्ट में उनका नाम 9वें स्थान पर आ गया था। लेकिन उस समय केवल आठ लोगों का ही चयन होना था। ऐसे में अब्दुल कलाम पायलट बनते-बनते रहे गए थे।
अपनी सैलरी कर देते थे दान
बता दें कि एपीजे अब्दुल कलाम अपने राष्ट्रपति पद से मिलने वाली सैलरी दान कर दिया करते थे। इसके लिए उन्होंने एक ट्रस्ट बनाया था- Providing Urban Amenities to Rural Areas(PURA)
लिखना उनका सबसे बेहद पसंदीदा काम था। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर आप किसी चीज को बेहद पसंद करते हैं तो आप उनके लिए जरूर वक्त निकाल लेते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS