भारत विश्व स्तर पर COVID-19 से लड़ रहा है, पाकिस्तान आतंक का निर्यात करने में व्यस्त है: सेना प्रमुख

भारत विश्व स्तर पर COVID-19 से लड़ रहा है, पाकिस्तान आतंक का निर्यात करने में व्यस्त है: सेना प्रमुख
X
भारतीय सेना ने भी 1 अप्रैल को केरन सेक्टर से घुसपैठ करने वाले पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकवादियों ने उसी लॉन्च पैड का इस्तेमाल किया था जिसे सेना ने बाद में दुधनियाल में निशाना बनाया और नष्ट कर दिया था।

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने शुक्रवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान प हमला बोला है। आर्मी चीफ ने कहा कि भारत और दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है और पाकिस्तान आंतक का निर्यात करने में व्यस्त है।

आर्मी चीफ ने कहा कि हम न केवल अपने नागरिकों बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों में भी चिकित्सा टीमों को भेजकर और दवाओं का निर्यात करके मदद करने में व्यस्त हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान केवल आतंक का निर्यात कर रहा है। यह ठीक नहीं है।

बता दें की सेना प्रमुख एलओसी के संचालन की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया और भारत इस महामारी के खतरे से जूझ रहे हैं, हमारा पड़ोसी हमारे लिए लगातार मुसीबत बढ़ा रहा है।

जब हम ना सिर्फ अपने नागरिकों बल्कि बाकी दुनिया की मेडिकल टीम और दवाईयां भेजकर मदद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सिर्फ आतंक का निर्यात कर रहा है।

एलओसी पर हाल के दिनों में पाकिस्तान द्वारा कई संघर्ष विराम उल्लंघन किए गए हैं। हाल ही में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुधनियाल क्षेत्र में आतंकवादी लॉन्चपैड के खिलाफ सटीक हमले किए।

Tags

Next Story