अरुण जेटली की हालत नाजुक, सत्यपाल मलिक और नतीश कुमार हालचाल जानने AIIMS पहुंचे

अरुण जेटली की हालत नाजुक, सत्यपाल मलिक और नतीश कुमार हालचाल जानने  AIIMS पहुंचे
X
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली एम्स में भर्ती हैं जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अरुण जेटली का हालचाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता एम्स पहुंच रहे हैं।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली एम्स में भर्ती हैं जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अरुण जेटली का हालचाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता एम्स पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन आज अरुण जेटली का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। वहीं आज ही बसपा सुप्रीमो मायावती भी अरुण जेटली का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंची। इनके अलावा भी जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी एम्स पहुंचे हैं। आज ही हर्षवर्धन से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी जेटली का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे थे।


खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज किसी भी वक्त अरुण जेटली का हालचाल जानने के लिए एम्स जा सकते हैं। अमित शाह पहले भी पहले भी अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी जानने के लिए एम्स पहुंचे थे।

आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। सांस लेने में परेशानी होने के चलते उन्हें 9 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। तब ही से पीएम मोदी समेत अन्य नेता उनका हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे चुके हैं।

बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्स पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story