Arun Jaitley RIP: पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, अमित शाह से लेकर आम आदमी तक की आंखें नम, यहां पढ़ें पूरा अपडेट

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। अरुण जेटली को उनके बेटे रोहन ने मुखाग्नि दी। राजनीति के बड़े नेता और साथी को मुखाग्नि दिए जाने के दौरान भाजपा नेताओं की आंखे नम हो गईं। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर आम व्यक्ति तक की आंखे नम रहीं। सभी ने पूर्व वित्त मंत्री को अपने-अपने तरीके से याद किया।
बीते दिन शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 66 साल के जेटली को 9 अगस्त को तबियत खराब होने और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। एम्स के डॉक्टरों ने बयान जारी कर कहा कि अरुण जेटली का निधन 12.07 बजे हुई। उनकी पत्नी संगीता और दो बच्चे रोहन और सोनाली हैं। इस दुख की घड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि अरुण जेटली के निधन के साथ, मैंने एक मूल्यवान दोस्त खो दिया है, जिसे मैंने पाया था।
लाइव अपडेट (Live Update)
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया
Delhi: Former Union Minister and BJP leader, #ArunJaitley cremated with full state honours at Nigambodh Ghat, today. pic.twitter.com/Nj2THkdnPv
— ANI (@ANI) August 25, 2019
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान निगमबोध घाट पर बारिश हुई।
Delhi: Former Union Minister and BJP leader, #ArunJaitley cremated with full state honours at Nigambodh Ghat, today. pic.twitter.com/Nj2THkdnPv
— ANI (@ANI) August 25, 2019
निगम बोध घाट पर पर अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान आत्मा की शांति के लिए मंत्र उच्चारण हुआ और वहीं बेटे रोहन ने उनको मुखाग्नि दी है।
राजकीय सम्मान के साथ पूर्व वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार
निगम बोध घाट पर राजनाथ, अमित शाह, रामविलास पासवान, रामदास अठावले, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, बिहार सीएम नीतीश कुमार, गिरीराज सिंह, त्रिवेंद्र सिंह रावत, ओम बिरला, कैलाश विजय वर्गीय, बाबाराम देव, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र, रविशंकर प्रसाद, बीएस येदियुरप्पा, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम अरविंद केजरीवाल, ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Delhi: Vice-President M Venkaiah Naidu, Defence Minister Rajnath Singh and Union Home Minister Amit Shah, at Nigambodh Ghat. #ArunJaitley pic.twitter.com/uaFwJYyVyX
— ANI (@ANI) August 25, 2019
निगम बोध घाट पर अमित शाह, जेपी नड्डा, जेटली की पत्नी, हंस राज हंस, प्रफुल पटेल, स्मृति ईरानी, शहनावाज हुसैन, कपिल सिब्बल, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, समेत कई वीवीआईपी नेता और मंत्री पहुंचे निगम बोध घाट
निगम बोध घाट पहुंचा अरुण जेटली का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and BJP leader #ArunJaitley to be cremated with full state honours at Nigambodh Ghat. pic.twitter.com/dC8FuSZiVj
— ANI (@ANI) August 25, 2019
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अरुण जेटली को भाजपा हेडक्वार्टर में दी श्रद्धांजलि
Jammu & Kashmir Governor Satya Pal Malik: There is no shortage of essential commodities and medicines in Kashmir, in fact, we delivered meat, vegetables, & eggs to people's houses on Eid, your opinion will change in 10-15 days. pic.twitter.com/jFi2kgCz9i
— ANI (@ANI) August 25, 2019
अरुण जेटली का पार्थिव शव निगमबोध घाट लाया जा रहा है।
राजकीय सम्मान के साथ आज दोपहर 2.30 बजे अरुण जेटली का अंतिम संस्कार होगा।
डॉ. हर्षवर्धन, पीयूष गोयल और झारखंड सीएम रघुवर दास ने अरुण जेटली को भाजपा मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि
Delhi: Union Ministers Harsh Vardhan and Piyush Goyal and Jharkhand CM Raghubar Das pay last respects to Former Union Minister and BJP leader #ArunJaitley at BJP headquarters. pic.twitter.com/oaosUCLbG9
— ANI (@ANI) August 25, 2019
राजनाथ सिंह ने भी अरुण जेटली को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh pays tributes to former Union Minister #ArunJaitley, at party headquarters. pic.twitter.com/0td6768qvE
— ANI (@ANI) August 25, 2019
भाजपा मुख्यालय में अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद योग गुरु बाबा राम देव ने कहा कि जेटली जैसे लोग काफी युगों बाद आते हैं। जेटली के जाने से भी लोगों को नुकसान। उन्होंने नितिन गडकरी के बयान की चर्चा भी की।
भाजपा मुख्यालय में अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश और पार्टी दोनों को उनके निधन से नुकसान हुआ है। जब भी कोई समस्या होती थी तो सभी उनसे ही सलाह लिया करते थे।
भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को दी अंतिम विदाई
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @JPNadda ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/IgA0LUtzpl
— BJP (@BJP4India) August 25, 2019
गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में अरुण जेटली को दी अंतिम विदाई
Delhi: Union Home Minister Amit Shah and National Working President of Bharatiya Janata Party, JP Nadda, pay respects to former Union Minister #ArunJaitley, at party headquarters. pic.twitter.com/IFZDfhR8P4
— ANI (@ANI) August 25, 2019
भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन हो रहे हैं, अमित शाह, जेपी नड्डा, गुजरात सीएम विजय रूपाणी समेत पार्टी के वीआईपी नेता पहुंचे
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and Bharatiya Janata Party (BJP) leader #ArunJaitley brought to party headquarters. pic.twitter.com/ew1XADcfj4
— ANI (@ANI) August 25, 2019
भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
अरुण जेटली के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए उनके आवास पर सीपीआई, टीएमसी, सीपीएम, आरएलडी और टीडीपी के प्रमुख नेता पहुंचे।
Delhi: Senior Congress leader Motilal Vohra, NCP leaders Sharad Pawar & Praful Patel, RLD leader Ajit Singh and Former Andhra Pradesh CM & TDP leader N Chandrababu Naidu arrive at the residence of Former Union Minister & BJP leader Arun Jaitley to pay their last respects to him. pic.twitter.com/X0jW3kc67d
— ANI (@ANI) August 25, 2019
अरुण जेटली की अंतिम विदाई यात्रा उनके आवास से शुरू हो गई है जो दिल्ली भाजपा मुख्यालय ले जाया जा रहा है
Delhi: Mortal remains of Former Union Minister and Bharatiya Janata Party leader (BJP) #ArunJaitley being taken to BJP headquarters. pic.twitter.com/kJ1DOFqU4t
— ANI (@ANI) August 25, 2019
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश मेें जेटली के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। जहां से उनको भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा।
आज राजकीय सम्मान के साथ जेटली को दी जाएगी अंतिम विदाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत तमाम बड़े पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS