Arun Jaitley Family : दोनो बच्चे भी हैं वकील, इसी साल के आखिर में होनी थी बेटे की शादी

शनिवार दोपहर भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का दिल्ली के एम्स (Delhi Aiims) में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता एम्स पहुंच चुके हैं।
अरुण जेटली का जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था। उनके पिता महाराज किशन जेटली (Maharaj Kishan Jaitley) पेशे से वकील थे। यही कारण रहा कि वह आगे चलकर वकील बनें। अरुण जेटली की शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल से हुई।
इसके बाद वह दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Shriram College Of Commerce) से स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद कानून की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू किया।
अरुण जेटली ने 30 वर्ष की उम्र में साल 1982 में संगीता डोगरा (Sangeeta Dogra) से शादी की। अरुण जेटली के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम का रोहन और बेटी का नाम सोनाली है। खास बात यह है कि जेटली की तरह उनके बेटे और बेटी भी वकील हैं।
परिवार के लिए जेटली की मौत एक बुरा सदमा है। इसी साल के आखिर में बेटे रोहन की शादी होने वाली थी उसके पहले ही अरुण जेटली के देहांत की खबर से पूरा परिवार दुखों में डूब गया।
बेटी सोनाली की साल 2015 में शादी हो चुकी है। सोनाली की शादी बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी (Jayesh bakshi) से हुई है। ये शादी इसलिए भी चर्चा में आई थी क्योंकि इसमें सियासी जगत के साथ सिने जगत के भी बड़े स्टार पहुंचे थे।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का पूरा परिवार वकालत में रहा। पिता के नक्शेकदम पर चलकर वह वकील बने और 3 दशक की वकालत में देश के एक प्रतिष्ठित वकील बनें। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके दोनों बच्चों ने भी वकालत करना शुरू किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS