Arun Jaitley Death News: अरुण जेटली की 1.30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, निगमबोध घाट पर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

Arun Jaitley Death News: अरुण जेटली की 1.30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा, निगमबोध घाट पर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार
X
भारत सरकार (Indian Goverment) में वित्त मंत्री (Finance Minister) और रक्षा मंत्री (Defense Minister) रहे भाजपा नेता अरुण जेटली (Arun Jaitly) का शनिवार को निधन हो गया। 67 वर्षीय नेता की कैंसर के चलते एम्स (Aiims Hospital) में मौत हो गई।

नरेंद्री मोदी सरकार के पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचेगा। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता समेत आम लोग दर्शन कर सकेंगे। तीन घंटे तक लोग दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय पर रहेगा। जिसके बाद अंतिम यात्रा की तैयारियां होगी।

वहीं पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता का अंतिम संस्कार दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ निगम बोथ घाट पर अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार के लिए भाजपा मुख्यालय से दोपहर 1.30 बजे तक अंतिम यात्रा शुरू होगी। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।

घर जाकर राष्ट्रपति ने दी श्रंद्धांजलि

देश के प्रधानमंत्री रामनाथ कोविंद ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर जाकर श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ परिवार को सांत्वना प्रदान की। इसके अलावा शनिवार देर शाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने भी जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोनिया गांधी ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। इसके अलावा भाजपा के तमाम मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भी घर पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फोन

भाजपा के कद्दावर नेता के निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता अरूण जेटली की पत्नी को फोन कर सांत्वना दी है। अरूण जेटली की पत्नी संगीता और बेटे रोहन से बात की है। इस दौरान संगीता और बेटे रोहन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वो विदेश यात्रा को बीच में रद्द न करें। सूत्रों के मुताबिक अरूण जेटली के बेटे और पत्नी की तरफ से बार-बार ये बात कही गई। ताकि मोदी तीन देशों की यात्रा को बीच में छोड़कर न लौट कर आएं।

नेताओं ने दौरे किए रद्द

पूर्व वित्त मंत्री के निधन के बाद नेताओं की तरफ से दौरे रद्द कर दिए गए हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद दौर बीच में छोड़कर लौट रहे हैं। लखनऊ के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दौरा बीच में छोड़कर लौट रहे हैं। इसके अलावा विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व साथी की मौत के बाद दौरा रद्द कर भी बीच में आ सकते हैं। हालांकि भाजपा पार्टी के नेताओं ने उनसे विदेश दौरा रद्द नहीं करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री पहुंचे थे स्वास्थ्य जानने

पूर्व वित्त मंत्री का स्वास्थ्य जानने खुद प्रधानमंत्री पहुंचे थे। 9 अगस्त को एम्स में भर्ती होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई शीर्ष नेता उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। लेकिन लंबे उपचार के बावजूद तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story