Arunachal Pradesh: अमित शाह बोले- नॉर्थ ईस्ट भी गौरव के साथ कह रहा हां हम महान भारत का हिस्सा हैं, जो युवा रास्ता भटक...

Arunachal Pradesh: अमित शाह बोले- नॉर्थ ईस्ट भी गौरव के साथ कह रहा हां हम महान भारत का हिस्सा हैं, जो युवा रास्ता भटक...
X
त्रिपुरा के हथियारी ग्रुपों को हथियार डलवाने का काम नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है। ब्रू शरणार्थियों की समस्या को स्थायी समाधान देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने आज तिरप जिले के नरोत्तम नगर (Narottam Nagar) में रामकृष्ण मिशन आश्रम (Ramakrishna Mission Ashram) का दौरा किया। इसके बाद शाह ने नरोत्तम नगर (Narottam Nagar) में रामकृष्ण मिशन के गोल्डन जुबली समारोह (Golden Jubilee celebrations) को संबोधित किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, एक दृष्टि से देखें तो अरुणाचल प्रदेश एक प्रकार से नॉर्थ ईस्ट है। नॉर्थ ईस्ट में कई सालों तक समस्याओं को हमने झेला है। अब धीरे-धीरे समस्याओं का निराकरण और निवारण हो रहा है। मोदी जी ने 2014 से हमारे उत्तर पूर्व की अनेक समस्याओं से ग्रस्त नॉर्थ ईस्ट को बदलने की शुरुआत की।

पूरा देश अपने नॉर्थ ईस्ट को अपने राज्य जितना ही प्यार करता है। नॉर्थ ईस्ट भी गौरव के साथ आज कह रहा है कि हां हम महान भारत का हिस्सा हैं, हम भारत हैं। नॉर्थ ईस्ट में जो युवा रास्ता भटक गए थे, हाथ में हथियार लेकर अपने ही देश के सामने खड़े हो गए थे वो मोदी सरकार के 8 साल में हथियार डालकर मुख्य धारा में सम्मलित होकर, भारत के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

शाह ने आगे कहा कि बोडोलैंड की समस्या को इतने सालों के बाद सरलता से सुलझाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। त्रिपुरा के हथियारी ग्रुपों को हथियार डलवाने का काम नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने किया है। ब्रू शरणार्थियों की समस्या को स्थायी समाधान देने का काम मोदी सरकार ने किया है। भारत में गुरू दक्षिणा की परंपरा बहुत पुरानी है पर किसी भी शिष्य ने अपने गुरू को इतनी बड़ी गुरू दक्षिणा नहीं दी होगी जो स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना करके परमहंस रामकृष्ण को दी।

Tags

Next Story