गुजरात चुनाव में अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी, जानें क्या लिखा चिट्ठी में AAP नहीं कांग्रेस की सीटों के बारे में

गुजरात चुनाव में अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी, जानें क्या लिखा चिट्ठी में AAP नहीं कांग्रेस की सीटों के बारे में
X
  • गुजरात चुनाव से पहले केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। इससे पहले पंजाब चुनाव में पर्ची पर लिखकर केजरीवाल ने किया था दावा।

गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly elections) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister and Aam Aadmi Party's national convener Arvind Kejriwal) ने बड़ा दावा किया है।

एक टीवी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार के गुजरात चुनाव में कांग्रेस 5 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाएगी। उन्होंने इस बात को एक पेपर पर पेन से लिखा। इसी वक्त उन्होंने दावा किया है कि उनकी पार्टी गुजरात में नंबर एक पर होगी। इसी तरह की भविष्यवाणी केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के दौरान की थी। इससे पहले पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इसी तरह की एक पर्ची पर लिखकर भविष्यवाणी की थी कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार इतनी सीटों से आने वाली है।

पंजाब चुनाव में भी किया था लिखित दावा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव से पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस की हार का दावा किया था। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार का दावा करते हुए एक कागज पर लिखा कि चन्नी दोनों सीटों पर हार रहे हैं। उन्होंने इस कागज पर अपने हस्ताक्षर भी किए थे। केजरीवाल का यह दावा बिल्कुल सच साबित हुआ। चन्नी अपनी पारंपरिक सीट चमकौर साहिब और भदौर दोनों से ही हार गए थे।

तब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जब चन्नी विधायक नहीं बनेंगे तो सीएम कैसे बनेंगे। वहीं उन्होंने भगवंत मान की जीत को लेकर दावा किया था कि धूरी विधानसभा सीट से मान 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने वाले हैं। उनकी भविष्यवाणी भी सच साबित हुई। मान ने यह सीट 58 हजार वोटों से जीती। अब ऐसा ही बड़ा दावा केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर किया है। उन्होंने साफ कहा है कि इस बार गुजरात एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। हम जरूर जीतेंगे।

Tags

Next Story