अरविंद केजरीवाल का आरोप : BJP राजनीति के लिए शाहीन बाग का इस्तेमाल कर रही, चुनाव के बाद खोलेगी रोड

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार शाहीन बाग में जहां एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन की वजह से रास्ता बंद से उसे खोलना नहीं चाहती है। क्योंकि भगवा पार्टी इस पर 'गंदी राजनीति' कर रही है।
केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से केंद्र सरकार के हाथ में है। यदि वे कह रहे हैं कि उन्हें मुझसे अनुमति की जरूरत है तो मैं उन्हें अनुमति दे रहा हूं, एक घंटे में सड़क खोलें। यह में आपको लिखित में भी दे सकता हूं।
भाजपा शाहीन बाग में रास्ता नहीं खोलना चाहती है। केजरीवाल ने पत्रकारों से आगे कहा कि शाहीन बाग रास्ता 8 फरवरी (चुनाव के दिन) तक बंद रहेगा और यह 9 फरवरी को खुलेगा। केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ हर बात पर गंदी राजनीति करना जानती है।
अमित शाह ने दिया था ये बयान
रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने बाबरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा था।
अमित शाह ने कहा था कि पीएम मोदी नागरिकता कानून को लेकर आये लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी इसका विरोध कर रही हैं। दिल्ली में दंगे कराए, लोगों को उकसाया, भड़काया, गुमराह किया और बसें जलाईं।
यदि ये लोग दोबारा आये तो दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि बटन यहां बाबरपुर में दबे, करंट शाहीन बाग के अंदर लगे। अमित शाह ने कहा था कि दिल्ली के चुनावों में भाजपा को वोट देने से 'शाहीन बाग जैसी हजारों घटनाएं' रुकेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS