कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल सकते हैं अशोक गहलोत, शशि थरूर का भी नाम आया सामने

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल सकते हैं अशोक गहलोत, शशि थरूर का भी नाम आया सामने
X
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

कांग्रेस (Congress) पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव (Congress President Election) अगले महीने अक्टूबर में होना है। 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू होगी, जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसी बीच सूत्रों से खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले भी अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने की अटकलें चर्चा में आई थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत 26 से 28 सितंबर के बीच अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भर सकते हैं। हाल ही में सबसे पहले राजस्थान से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पेश हो चुका है और इतना ही नहीं 7 राज्यों से भी राहुल गांधी के नाम पर मोहर लगी है। अगर राहुल गांधी नामांकन पत्र भरते हैं तो क्या ऐसे में 17 अक्टूबर को चुनाव होगा या फिर सिर्फ अशोक गहलोत के नामांक पत्र भरने के बाद कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरता है तो ऐसे में गहलोत का नाम 30 सितंबर को नए अध्यक्ष के तौर पर सामने आ सकता है।

वहीं दूसरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात थी। खबरें आ रही हैं कि शशि थरूर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी से चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। बैठक के दौरान शशि थरूर सोनिया गांधी से मिले थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जवाब दिया कि अगर शशि थरूर चाहें तो पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। चुनाव कोई भी लड़ सकता है। ऐसे में अगर दो से ज्यादा उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते हैं तो 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और 19 तारीख को मतों की गिनती होगी। ऐसे में 19 तारीख को कांग्रेस को कई सालों बाद नया गैर कांग्रेसी अध्यक्ष मिल जाएगा।

Tags

Next Story