चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने दिया अपने पद से इस्तीफा, ADB बैंक के बनेंगे उपाध्यक्ष

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने दिया अपने पद से इस्तीफा, ADB बैंक के बनेंगे उपाध्यक्ष
X
एडीबी ने 15 जुलाई को लवासा की नियुक्ति की घोषणा की थी। लवासा को सार्वजनिक और निजी स्तर पर राज्य और संघीय स्तर पर बुनियादी ढांचे के विकास का व्यापक अनुभव है।

भारतीय निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने इस्तीफा दे दिया है। अशोल लवासा अब फिलीपींस स्थितए शियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे। लवासा ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति से 31 अगस्त तक कार्य से मुक्त करने अनुरोध किया है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं।

एडीबी ने 15 जुलाई को लवासा की नियुक्ति की घोषणा की थी। लवासा को सार्वजनिक और निजी स्तर पर राज्य और संघीय स्तर पर बुनियादी ढांचे के विकास का व्यापक अनुभव है। एडीबी ने अशोक लवासा को प्राइवेट सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। अशोक लवासा दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे। दिवाकर गुप्ता का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक लवासा मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के दावेदार थे और चुनाव आयोग में उनका कार्यकाल अभी बाकी था। लेकिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशोक लवासा चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले लवासा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव भी रहे हैं।

Tags

Next Story