मारुति के बाद अशोक लीलैंड में भी उत्पादन होगा ठप, पांच प्लांट में उत्पादन 5 से 18 दिन रहेगा बंद

मारुति सुजुकी के बाद अशोक लेलैंड ने भी प्लांटों में उत्पादन कुछ दिन बंद रखने का फैसला किया है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में मांग कम होने के बाद फैसला किया गया है। अशोक लेलैंड के प्लांट्स सितंबर में 5 से 18 दिन तक बंद रहेंगे। इससे पहले मारुति सुजुकी के भी प्लांटों में दो दिन उत्पादन बंद रहा था।
चेन्नई का प्लांट 18 दिन बंद
अशोक लेलैंड का चेन्नई एन्नोर स्थित प्लांट सबसे ज्यादा दिन बंद रहेगा। वहां पर 18 दिन प्लांट बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा भंडारा प्लांट 10 दिन, अलवर प्लांट दस दिन, होसुर प्लांट 5 दिन बंद रहेगा।
नौकरी छोड़ने का कर्मचारियों को ऑफर
अशोक लीलैंड ने कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने का ऑफर दिया है। कामकाज बंद करने से पहले ऑफर दिए गए थे। कंपनी में बिक्री में गिरावट आने के बाद कर्मचारियों से पूछा था कि कोई इस्तीफा देना चाहता है क्या।
दस साल में पहली बार मारुति हुई बंद
मारुति कंपनी की तरफ से दस साल में पहली बार गाड़ियों का उत्पादन बंद किया गया था। 7 और 9 सितंबर को मारुति के गुड़गांव-मानेसर प्लांट बंद रहे थे।
कारों की बिक्री 41 फीसदी गिरी
भारतीय आटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी के मुताबिक अगस्त में कारों की बिक्री में भारी गिरावट आयी है। 2019 अगस्त में कारों की बिक्री 1.15 लाख यूनिट हुई है। जबकि पिछले साल 1.96 लाख कारों की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले अगस्त में 41 फीसदी कम कारों की बिक्री हुई। इसके अलावा दुपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी से अधिक की गिरावट आयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS