राम मंदिर आंदोलन के हीरो थे VHP नेता अशोक सिंघल, लोग कहने लगे थे 'चीफ आर्किटेक्ट', जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

राम मंदिर आंदोलन के हीरो थे VHP नेता अशोक सिंघल, लोग कहने लगे थे चीफ आर्किटेक्ट, जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें
X
एक हिंदूवादी नेता और विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की आज पहली पुष्यतिथि है। बीते साल 17 नंवबर 2018 को उनका निधन हो गया था।

एक हिंदूवादी नेता और विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की आज पहली पुष्यतिथि है। बीते साल 17 नंवबर 2018 को उनका निधन हो गया था। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में उनकी प्रमुख भूमिका थी। वैसे तो भाजपा के कई उभरते नेता थे, जिन्होंने राम मंदिर को एक आंदोलन में बदला और उसके लिए संघर्ष करते रहे।

राम मंदिर आंदोलन ने सिंघल के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह, समेत कई ऐसे नेता थे, जिन्होंने राम मंदिर को एक बड़ा मुद्दा बन दिया और भाजपा की छाप और ज्यादा हिंदूवादी हो गई। कहते हैं कि मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन में जनसमर्थन जुटाने में अशोख सिंघल सबसे आगे थे और अहम भूमिका निभा रहे थे। कई लोग तो उन्हें राम मंदिर आंदोलन के 'चीफ आर्किटेक्ट' भी कहते थे।

जानें उनसे जुड़ी 5 खास बातें

1. राम मंदिर निर्माण के अहम नेता अशोक सिंघल का 89 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कार्डियो-वैस्कुलर खराब और सेप्टीसीमिया के कारण निधन हो गया था।

2- अशोक सिंघल की छवी हमेशा एक हिंदूवादी नेता के रूप में रही। आरएसएस प्रचारक और दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए उन्होंने कार सेवक अभियान को चलाया था।

3. हिंदू विश्वविद्यालय से धातु विज्ञान इंजीनियरिंग में अशोक सिंघल ने ग्रेजुएशन की थी और साथ ही उन्हें राम मंदिर निर्माण का 'चीफ आर्किटेक्ट' भी कहा गया।

4. अयोध्या राम मंदिर आंदोलन को तेज करने के लिए वीएचपी की नींव रखी और कई समर्थकों को इसमें भर्ती किया और इसे एक विश्वव्यापी संगठन बना दिया। विहिप के अभियान में विदेशी समर्थकों का बहुत योगदान है।

5. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में तीन हीरो थे, एक लाल कृष्ण आडवाणी, दूसरे मुरली मनोहर जोशी और तीसरे खुद अशोक सिंघल।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story