असमः ONGC के 3 कर्मचारियों को उग्रवादियों ने किया अगवा, मिली लवारिस गाड़ी, तलाश जारी

असम के शिवसागर में रिग साइट से तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के तीन कर्मचारियों को अगवा कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और तीनों कर्मचारियों की तलाश में जुट गए हैं।
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बुधवार को कहा कि उसके तीन कर्मचारियों का अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया है। अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट या उल्फा-आई संगठन द्वारा अगवा करना का संदेह है। अगवा किए गए कर्मचारियों में मोहिनी मोहन गोगोई, रितुल सैकिया और अलकेश सैकिया है।
3 ओएनजीसी के कर्मचारियों का अपहरण
ट्विटर पर जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, ओएनजीसी ने कहा कि असम के शिवसागर जिले के लकवा ग्राउंड से दो जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट और एक जूनियर टेक्नीशियन को अगवा कर लिया गया। अपहरण करीब रात डेढ़ बजे हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार से पांच उग्रवादी हथियारों से लैस होकर आए और अगवा करके ले गए। पालघर में नौसेना के अधिकारी का भी अपहरण किया गया है।
जानकारी देते हुए आगे कहा कि अगवा किए गए कर्मचारियों को उग्रवादी ओएनजीसी के एक ऑपरेशनल गाड़ी में लेकर गए हैं। बाद में, गाड़ी असम-नागालैंड सीमा के पास निमनगढ़ जंगलों के पास मिली है। अपहरण के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।
पुलिस ने तलाशी अभियान किया शुरू
वहीं दूसरी तरफ शिवसागर जिला अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने कहा कि एक सशस्त्र उग्रवादी समूह ने लकवा ग्राउंड से ओएनजीसी के 3 कर्मचारियों को अगवा किया है। इसकी जानकारी मिली है। अपहृत कर्मचारियों को सुरक्षित लाने के लिए हमने संदिग्ध इलाकों में अभियान शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का अपहरण किस उग्रवादी समूह ने किया है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, ओएनजीसी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS