Assam Assembly Election 2021 Rally: असम में गरजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- कांग्रेस की न नीयत साफ और न नीति साफ

Assam Assembly Election 2021 Rally: असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत स्थानीय पार्टी लगातार चुनावी प्रचार कर रही है। ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी असम दौरे पर हैं, जहां वो प्रचार कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गोपीनाथ बोरदोलोई को 1999 में भारत रत्न मिलने के लिए अटल सरकार का इंतजार करना पड़ा। 2019 में भूपेन हजारिका को मोदी सरकार के तहत बड़ा सम्मान मिला। अटल और मोदी की सरकार ने असम की संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया। कांग्रेस ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया।
जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने असम में घुसपैठ को रोकने के लिए डिजिटल तरीके से सर्विलांस शुरु किया गया सेना और अर्ध सैनिक बलों की गश्त बढ़ाई गई। गरीब लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए पट्टे दिए। मोदी सरकार लगातार असम की जनता के लिए काम कर रही है। आगे कहा कि
6 वर्षों में असम में 5 सेतु तैयार कर विकास की नई कहानी लिखी गई है। कांग्रेस की न नीयत साफ है और न नीति साफ है, जब नीयत और नीति ही नहीं है तो कार्यक्रम नाम की तो चीज ही नहीं है। दूसरी तरफ भाजपा है, मोदी जी से लेकर सर्वानंद सोनोवाल तक हमारी नीति भी साफ है, नीयत भी साफ है और कार्यक्रम भी आपके विकास का है। कई बार लोग चुनाव में विभिन्न तरह के प्रलोभन देते हैं। अपने और पराये का भेद करते हैं। न ये चुनाव मुद्दों का चुनाव है।
ये चुनाव असम की बढ़ती विकास की कहानी को और आगे बढ़ाने का है। इसलिए अपना-पराया छोड़कर असम के हित में चुनाव करना है। मुझे खुशी है कि आज महिला शक्ति भी यहां बड़ी संख्या में उपस्थित है। जहां मातृशक्ति चल पड़ती है, उसकी विजय सुनिश्चित होती है, ये भी हम जानते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि असम में तीन चरणों में चुनाव होना है। 126 सदस्यीय वाली असम विधानसभा के लिए पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अप्रैल और तीसरा 6 अप्रैल को होगा। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS