Assam Assembly Election 2021: असम में बोलीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस सबसे ज्यादा भ्रष्ट पार्टी

शनिवार को असम में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार लेते रहने के लिए सभी लोग भाजपा को वोट दें। रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है। केवल भाजपा ही वह पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है।
ईरानी ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य भर में चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के लिए अथक काम किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा कहा कि असम से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैं, जो प्रधानमंत्री तक बने, लेकिन असम में एम्स केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में ही आया।
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 मार्च को राज्य में पहुंचेंगे और बिश्वनाथ, गोहपुर और डरगांव में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की असम में 14 मार्च को मार्घेरिटा और नाजिरा में रैलियां होंगी। 15 मार्च को गुवाहाटी में एक टाउनहॉल कार्यक्रम में भाग लिया।
बता दें कि चुनाव आयोग ने बीते दिनों 5 राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। जिसमें असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा था कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण एक अप्रैल और तीसरा चरण तीन अप्रैल को होगा। परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे। इस साल असम में कुल 33,530 मतदान केंद्र होंगे। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए एक घंटे के लिए मतदान की अनुमति दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS