असम में प्रियंका गांधी ने टोकरी माथे पर लगाकर तोड़ीं चाय की पत्तियां, वीडियो हो रहा खूब वायरल

देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके बाद पांचों राज्यों में चुनावी सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों के नेता चुनावी राज्यों को दौरा कर वोटरों को लुभाने में जुटे हैं और दूसरे पर हमला बोल रहे हैं।
इसी चुनावी सियासत के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा असम मिशन पर हैं। चुनाव प्रचार में जुटी प्रियंका गांधी वाड्रा लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं। आज असम के तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा की बड़ी जनसभा है।
लेकिन इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। प्रियंका गांधी ने चाय के बगानों में महिला मजदूरों के साथ टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ी हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा तेजी से उठ रहता है, ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा यहां पर पहुंची हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी किये गए वीडियो में आप देख सकते हैं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिश्वनाथ में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सद्रूव के चाय बागान में की पत्तियों को तोड़ रही हैं। साथ ही प्रियंका टूटी हुई चाय की पत्तियों को पीठ के पीछे टोकरी बंधी हुई टोकरी में डाल रही हैं।
#WATCH Assam: Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra plucks tea leaves with other workers at Sadhuru tea garden, Biswanath. pic.twitter.com/8jpQD8IHma
— ANI (@ANI) March 2, 2021
महिला मजदूरों से मुलाकात के पहले प्रियंका ने किया ये ट्वीट
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला मजदूरों से मुलाकात के पहले अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। प्रियंका ने लिखा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है. असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं. अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेसी पार्टी उनके साथ है. জয় আই অসম।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक और प्रियंका गांधी असम में मोर्चा संभाला हुए हैं, तो वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी दक्षिण के राज्यों में लगातार प्रचार करने में जुटे हैं। राहुल गांधी तमिलनाडु के बाद फिर एक बार केरल का दौरा करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS