असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिया इस्तीफा

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिया इस्तीफा
X
जानकारी के लिए आपको बता दें कि असम के नये मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हाई लेवल बैठक हुई जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सर्बानंद सोनोवाल, हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा राज्यपाल जगदीश मुखी को सौंप दिया है। न्यूज एंजेंसी एएनआई के हावाले से इस बात की जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के मुताबिक हिमंत बिस्वा सरमा का नाम मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में प्रस्तावित किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि असम के नये मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हाई लेवल बैठक हुई जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सर्बानंद सोनोवाल, हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे। इसी को लेकर आज गुवाहटी में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, मुलाकात के बाद पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देर रात हिमंत बिस्व सरमा को असम का नया मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी ने आज (रविवार) दिसपुर में पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा!

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लगातार कई बैठकों के बाद हिमंत बिस्व सरमा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजप के असम विधायक दल की बैठक गुवाहाटी में रविवार को हो सकती है। अगली राज्य सरकार से संबंधित सारे सवालों के वहां जवाब दिए जाएंगे।

शनिवार को हुई इन बैठकों में असम में अगले मुख्यमंत्री का विषय मुख्य रूप छाया रहा। लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा जेपी नड्डा के निवास पर अलग-अलग पहुंचे, लेकिन बैठक के बाद दोनों एक ही कार में साथ बाहर निकले। बता दें कि सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्व सरमा मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार हैं।

Tags

Next Story