CAB: सीएम सोनोवाल ने दी चेतावनी, कहा- हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के खिलाफ असम में हिंसक प्रदर्शन हो रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में तोड़फोड़ के लिए कोई जगह नहीं है।
इसके अलावा सीएम सोनोवाल कहा कि वह असम के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प हैं। परिजन अपने बच्चों को समझाएं कि वे ऐसे किसी भी आंदोलन में शामिल न हों जो हिंसक रूप ले सकता है।
एक सामचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। तोड़फोड़ में शामिल लेागों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। इसके बाद भी लोगों का प्रदर्शन कम नहीं हुआ था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS