असम सीएम बोले- कांग्रेस मेरे खिलाफ रोज़ एक FIR दर्ज़ करा देती है, हम मिजोरम सरकार से बातचीत को तैयार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को मिज़ोरम पुलिस के द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर पर दर्ज बयान दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कांग्रेस पार्टी रोज़ एक एफआईआर दर्ज़ करा देती है। एक और FIR दर्ज़ हो गई है। इससे मुझे कोई समस्या नहीं है। अगर मिज़ोरम सरकार मुझे कोई नोटिस जारी करती है तो मैं किसी भी पुलिस स्टेशन में पेश हो जाऊंगा। असम के सीएम ने आगे कहा कि असम सरकार मिज़ोरम सरकार से कभी भी, कहीं भी बात करने को तैयार है। अगर मिज़ोरम के मुख्यमंत्री हमें चर्चा के लिए कहते हैं तो, हम तैयार हैं। हमारी तरफ से इसमें कोई समस्या नहीं है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के 4 वरिष्ठ अधिकारियों और 2 अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। मिजोरम पुलिस के द्वारा आपराधिक मामला कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में दर्ज किया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को पुलिस के द्वारा दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने कहा था कि इन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सीमांत नगर के निकट मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद बीते सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS